रांची : राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (रिम्स) रांची में एमबीबीएस के 40 छात्र कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिससे कि अगले सप्ताह होनेवाली थर्ड टर्मिनल की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। और सोमवार को रिम्स दे डायरेक्टर डॉ कामेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में इंस्टिट्यूट के डीन और स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी के बीच एक बैठक होनी है ,जिसमे ऑनलाइन परीक्षा कराने पर विचार किया जाएगा। इस बैठक में छात्रों को कोरोना संक्रमण से बचाने केलिए अन्य कई ज़रूरी फ़ैसले भी लिए जाएंगे। बता दें कि सत्र-2020 के छात्रों ने डीन को अवगत कराया था कि उनके बैच के 40 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं , इसलिए जनवरी में होने वाली थर्ड टर्मिनल की परीक्षा रद्द की जाए। हालांकि, डीन ने परीक्षा संचालित करने की बात कहते हुए रिम्स के डायरेक्टर को फैसला लेने का हवाला दिया था। और उसके बाद परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
वहीं रिम्स नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में भी 9 छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई है। छात्राओं का आरोप है कि उनके बीमार होने के बाद भी उन्हें हॉस्पिटल में कामकरने के लिए भेजा जा रहा है। इस बात कीजानकारी छात्राओं ने ट्विटर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को दी है। हालांकि, रिम्स प्रबंधन का कहना है कि छात्राएं पॉजिटिव हैं, तो उनको आइसालेशन में रखा जायेगा , और जो छात्राएं हॉस्टल से घर जाना चाहती हैं, तो उसकी अनुमति भी दी जायेगी।

