पंजाब में खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा के किसान जत्थेबंदियों ने आज चंडीगढ़ में धरना एलान कर दिया है। वहीं किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पंचकूला और मोहाली से लगते शहर के 27 प्रवेशद्वार सील कर दिए हैं ताकि किसानों का प्रवेश न हो सके।
किसान आज ख़राब हुई फसल के मुआवजे के लिए और अन्य मांगों को लेकर धरना देने ला एलान कर दिया है। किसानों के जत्थे को रोकने के लिए चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। यहां आईटीबीपी, सीआरपीएफ के टुकड़ियां भी हथियारों के साथ मौजूद हैं। सीटीयू की बसें भी खड़ी की गई हैं ताकि अगर कोई किसान नेता या अन्य कोई उपद्रव करे तो उन्हें यहां से हटाया जा सके।
साथ ही इस धरने के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस सेक्टर 31 थाना के एसएचओ राम रतन के साथ साथ डीएसपी क्राइम ब्रांच उदयपाल, इंडस्ट्रियल एरिया थाना एसएचओ जसपाल सिंह भुल्लर समेत अन्य पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद हैं। साथ ही इस धरने के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस सेक्टर 31 थाना के एसएचओ राम रतन के साथ साथ डीएसपी क्राइम ब्रांच उदयपाल, इंडस्ट्रियल एरिया थाना एसएचओ जसपाल सिंह भुल्लर समेत अन्य पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद हैं। ऐसे में उन्हें रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा फोर्स तैनात की जाएगी।8 फरवरी को मोर्चे के प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हिंसक झड़प भी हुई थी।

