चन्द्रमा मिशन क्रैश,विज्ञानी की बिगड़ी तबीयत

रूस की करीब आधी सदी बाद चांद की सतह पर लैंड करने की स्थिति खत्म हो गई है क्योंकि  चंद्रमा मिशन लूना-25 क्रैश होने की खबर है। लूना-25 के क्रैश होने से रूस के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बड़ा हुआ है। इसकी वजह से रूस के शीर्ष भौतिक विज्ञानी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। 

रूस के लूना मिशन के क्रैश होने के कुछ ही घंटों बाद रूस के शीर्ष वैज्ञानिक मिखाइल मारोव (90 वर्षीय) की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। रूसी मीडिया के अनुसार, लूना-25 मिशन के फेल होने का उन्हें धक्का पहुंचा है। अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए मिखाइल मारोव ने चंद्रमा मिशन के फेल होने पर कहा कि ‘अभी जांच चल रही हैं लेकिन मैं परेशान क्यों ना होऊं, यह जिंदगी भर का सवाल है, मैं इससे दुखी हूं।मारोव ने कहा कि ‘हम चांद पर सही तरीके से लैंडिंग नहीं कर पाए, यह दुखी करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *