टमाटर के बाद अब रुलाएगा प्याज,कृषि मंत्री की सलाह 

अधिकतर राज्यों में टमाटर के दामों से जनता अभी उभरी नहीं थी कि अब महाराष्ट्र में लगातार प्याज के दाम बढ़ने की खबर है । इस मामले में पूर्व कृषि मंत्री दादा भुसे का विवादित बयानबाजी की है उन्होंने पूआज के बढ़ते दामों पर कहा है कि  अगर दो से चार महीने तक लोगों ने प्याज नहीं खाया तो कुछ नहीं बिगड़ेगा। 

प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगा है और इसके विरोध में  किसान और व्यापारी विरोध कर रहे हैं। इसी बीच, नाशिक के पालक मंत्री दादा भुसे ने आम जनता को एक अजीबोगरीब सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि दाम बढ़ने की वजह से अगर लोग प्याज नहीं खरीद सकते, तो दो-चार महीने न खाएं। इससे प्याज खराब नहीं होगा। राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने सोमवार को यह भी कहा कि निर्यात शुल्क लगाने का निर्णय सोचकर लेना चाहिए। साथ ही कृषि मंत्री दादा भुसे ने कहा कि आप 10 लाख रुपये के वाहन का उपयोग करते हैं, तो आप खुदरा दर से 10 रुपये या 20 रुपये अधिक दर पर उपज खरीद सकते हैं। जो लोग प्याज खरीद नहीं सकते, वे दो-चार महीने तक न भी खाएं तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *