नई दिल्ली : कांग्रेस का हल्ला बोल जारी है, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन पर है। इस बीच एआईसीसी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता इकठ्ठे हुए हैं। राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। वहीं राज्यसभा सांसद काला कुर्ता व पगड़ी पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया है। इसका कांग्रेस कार्यकर्ता कड़ा विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शन की तस्वीरों को अपने ट्विटर पर साझा किया है। प्रियंका गांधी सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ गई हैं। पुलिस ने उन्हें रोक दिया है। वो सड़क पर ही बैठ गई हैं। पुलिस उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है, जिसका कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल ईडी के समन का विरोध जताया था।
प्रियंका गांधी बैरीगेटिंग से नीचे कूदीं,पुलिस से झड़प

