विधायक राजा भैया के पिता अरेस्ट,धरने पर बैठे थे 

यूपी के कुंडा तहसील में दो दिनों से धरना दे रहे क्षेत्र विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। वह शेखपुर आशिक गांव में बने मस्जिदनुमा गेट को हटवाने की मांग कर रहे थे। खबर है कि राजा उदय प्रताप सुबह स्नान और पूजा के लिए भदरी हाउस गए थे। जिस समय मौका पाकर प्रशासन ने उन्हें हाउस अरेस्ट किया।इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग भदरी हाउस पहुंचे। यहां भारी पुलिस बल लगाया गया है।
कुंडा तहसील में हुआ धरना –कुंडा के शेेखपुर आशिक गांव में मोहर्रम को लेकर बनाए गए गेट को हटाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री और कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह बुधवार से कुंडा तहसील में धरने पर बैठे थे। डीएम-एसपी उन्हें मनाने पहुंचे। धरना खत्म करने के लिए तैयार नहीं हुए। डीएम-एसपी रात करीब डेढ़ बजे तक एसडीएम कार्यालय में बैठे रहे। इसके बाद मुख्यालय लौट आए। रात में धरनास्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ और सुबह संकीर्तन चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *