हरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला और अन्य तीन गिरफ्तार

हरिद्वार:सिडकुल थाना क्षेत्र में सीओ सदर ने छापेमारी हुई है। देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक़, सीओ सदर स्वप्निल मुयाल को बीते शाम खबर मिली कि हेतमपुर में शिवम अकादमी के पास घर के अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद सीओ सदर ने कोर्ट चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, महिला एसआई मनीषा नेगी, आरक्षी मनीष, विजय नेगी के साथ मौके पर छापा मारा गया। जहां से देह व्यापार करते हुए दो युवतियां और एक युवक मिले हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *