कार्तिक पूर्णिमा : पावन धाम आश्रम में भण्डारे का हुआ आयोजन, मेडिकल स्टोर का भी उदघाटन

हरिद्वार : आज कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी के पावन धाम आश्रम में भण्डारे का आयोजन किया गया | यहां इस बड़े आयोजन में श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद बांटा गया।
उत्तरी हरिद्वार की प्रसिद्द धार्मिक संस्था पावन धाम आश्रम में हर्षो उल्लास के साथ देव दीपावली – कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया गया | जहां शीश महल मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण, माँ गंगा के साथ तुलसी पूजन अर्चना हुई और  पावनधाम की संचालक संस्था गीता भवन ट्रस्ट सोसाइटी के तत्वाधान में जन सुविधा के उद्देश्य से मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया गया।
संस्था के संरक्षक स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती ने बताया की तीर्थयात्रियों संत समाज व स्थानीय निवासियों की ज़रूरत को देखते हुए संस्था द्वारा निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर का उदघाटन किया गया है। इसमें जरुरतमंदो को सस्ते दामो पर दवा उपलब्ध करायी जाएगी | संस्था के अध्यक्ष सुनील गर्ग व महामंत्री अंशुल श्री कुंज ने बताया की समूचे उत्तरी हरिद्वार में स्वास्थय सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए संस्था ने विगत वर्षों में कई स्वास्थय शिविर लगाए हैं | ये मेडिकल स्टोर भी उसी श्रृंखला की एक कड़ी है. शीघ्र ही संस्था पैथोलॉजी लैब व स्कैनिंग सेंटर भी शुरू करने वाली है।
आज सोमवार को इस अवसर पर स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती, अध्यक्ष सुनील गर्ग, महामंत्री अंशुल श्री कुंज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंदर सूद, उपाध्यक्ष डॉ भरत अग्रवाल, संयुक्त सचिव सुरिंदर गोयल, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, योगेश गर्ग, मनविंदर सग्गू, दीक्षा पाण्डेय, प्रकाश चंद जोशी, हरिकिशन वर्मा, पंकज चौहान, पूजा शर्मा, अखिलेश तिवारी आदि उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *