हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुवार को हरिद्वार के पंतद्वीप मैदान में 48वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप 2022 का शुभारंभ किया और साथ खिलाड़ियों के खेला भी। इस दौरान सीएम धामी ने भी खिलाड़ियों के अनुरोध पर सांकेतिक कबड्डी खेलते हुए उनका उत्साह वर्धन किया,और चार दिवसीय प्रतियोगिता में 30 राज्यों की टीम खेल रह है।
सीएम धामी ने इस उपलक्ष्य में कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलकर खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। केन्द्र और राज्य सरकार खेल प्रेमियों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब भी वह खिलाड़ियों के बीच आते हैं गौरव की अनुभूति होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दूरस्त गांवों में छुपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य कर रही है।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार द्वारा उदयीमान खिलाड़ी योजना, खेल छात्रवृत्ति योजनाएं लागू हुई है और साथ ही खिलाड़ियों को तैयारियों के लिए जरूरी सुविधा मिले, इसके लिए नई खेल नीति लागू की गई है।

