ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाने वाले टीके को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति देने का प्रस्ताव हुआ मंजूर

नए फॉर्मूले पर बने कोरोना रोधी टीके को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए इजाजत मिल गई है। यह पहला ऐसा टीका है जो कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन और एक्सबीबी स्वरूप से बचाव करने में परिपूर्ण है।बीते सप्ताह केंद्र सरकार की विशेषज्ञ कार्य समिति ने कुछ शर्तों के साथ एडजुवेंटेड 2023-2024 फॉर्मूले पर आधारित इस टीके को अनुमति दिए जाने को लेकर सिफारिश की है। दरअसल, पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने हाल ही में इस नए अपडेट टीके को भारत में बिक्री और वितरण की अनुमति की मांग की थी जिसपर कंपनी ने अमेरिका में चल रहे नैदानिक परीक्षण और प्रीक्लिनिकल अध्ययन की रिपोर्ट भी साझा की, जिसके आधार पर समिति ने यह फैसला किया है। आपको बतादें कि कुछ समय पहले अमेरिकी कंपनी नोवा वैक्स के कोरोना टीके को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति मिली। इसका उत्पादन भारत में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने किया और पूरी दुनिया में करीब 200 करोड़ खुराक उपलब्ध कराईं। अब इसी नोवा वैक्स टीका को नए फॉर्मूला के जरिए अपडेट किया है जो कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन और एक्सबीबी.1.5 स्वरूप से बचाव में असरदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *