जेल से आने के बाद केजरीवाल की प्रेसकॉनफेरेंस , पढ़े क्या बोले सीएम अरविन्द

नई दिल्ली : तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद आज से केजरीवाल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लग गए हैं।  इससे पहले सीएम केजरीवाल पत्नी के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की उसके बाद प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन किए आशीर्वाद लिया।  उसके बाद अभी दोपहर 1 बजे से केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फेंस की है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

क्या बोले केजरीवाल ?-

केजरीवाल ने कहा कि हमारा देश 4000 हजार साल पुराना है। जब भी देश में किसी ने तानाशाही का प्रयास हुआ है।  जनता ने उसे बाहर कर दिया। मैं उनके खिलाफ लड़ रहा हूं। देश के 140 करोड़ लोगों से भीख मांगता हूँ कि देश को बचा लें।
सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिन दिए हैं। मैं पूरे देश में घूमूंगा। मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए है। ये लोग इंडिया गठबंधन से पूछते हैं कि आप का प्रधानमंत्री कौन होगा। हम भाजपा से पूछना चाहते हैं कि आप का प्रधानमंत्री का दावेदार कौन है। पहले मोदी को निपटाएंगे फिर फिर अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। ये मोदी की गारंटी कौन पूरी करेगा। क्या अमित शाह पूरी करेंगे। 4 जून के बाद भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, यूपी और दूसरे राज्यों में इनकी सीट घट रही हैं। देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 17 सितंबर को पार्टी से रिटायर्ड हो जाएंगे। अमित शाह को पीएम बनाएंगे। मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।भाजपा ने अपने नेताओं का सफाया किया है। मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी को रिटायर किया गया। इन्होंने रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, मनोहर लाल की राजनीति को खत्म कर दिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता में ये भी कहा कि प्रधानमंत्री मानते हैं कि भाजपा को चुनौती आम आदमी पार्टी देगी। पीएम मोदी ने एक खतरनाक मिशन शुरू किया है और वो है वन नेशन वन लीडर। दो स्तर पर यह चल रहा है। विपक्ष के नेताओं के खिलाफ साजिश बनाई जा रही है और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करने की साजिश की जा रही है। भाजपा जीत जाएगी तो योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करेंगे। केजरीवाल ने कहा मैं पूरे 50 दिन के बाद जेल से सीधा आपके पास पहुंचा हूँ बजरंग बली की कृपा है और आप के शीर्ष नेताओं को जेल भेजा गया। आप कुचलने में पीएम ने कसर नहीं छोड़ी। मेरे को इन्होंने जेल भेज दिया। सबसे चोर लोगों को इन्होंने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।
भगवंत मान ने कहा कि हमारी चुनौती बड़ गई है। अब 18 घंटे काम  करेंगे और  4 जून को आम आदमी पार्टी के बिना सरकार नहीं बन पाएगी। कुछ लोग ने संकट के समय हमे छोड़ दिया लेकिन जो सच्चे है वो साथ है। केजीरवाल देश के सबसे लोकप्रिय नेता है। उन्हें कल जमानत मिली। आज पूरा देश जानना चाहता है कि अरविंद देश की राजनीति को क्या दिशा निर्देश देना चाहते हैं। मैं कई जगह पर गया और कहा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं है एक सोच हैं। पहले तीन राउंड में मोदी जी को लग गया है की इस बार बेड़ा पार नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *