कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच अब ओमिक्रोन ने मुश्किलों की दस्तक दी है,लेकिन अभी ये खतरनाक वायरस अपने पैर राज्यों में नहीं पसार पाया है लेकिन अगर बात करें उत्तराखंड राज्य में बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोविड के 10 नए मामले सामने आए हैं। लेकिन एक भी कोरोना संक्रमित मरीज़ की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। पांच मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 187 हो गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 182 सक्रिय मरीज थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 14051 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 10 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में छह, नैनीताल में तीन और चंपावत में एक संक्रमित मरीज मिला है।
प्रदेश में कोरोना के अभी तक लगभग 344335 मामलें हैं। इनमें से 330571 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7408 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.00 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत है।

