कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट, 30 हजार से कम सक्रीय मामलें, 252 लोगों की मौत

कोरोना के लगातार घटते बढ़ते मामलें असमंजस की स्थिति पैदा करते हैं। पिछले करीब पांच दिनों में 30 हजार के से अधिक मामलें आ रहे हैं। मंगलवार (आज) राहत भारी खबर ये है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़,देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 26,115 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 252 लोगों की जान गई है।  34,469 संक्रमित मरीज स्वस्स्थ होकर घर वापसी कर चुके हैं। वहीं देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या की बात करें तो यह 3,35,04,534 पहुंच गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या वर्तमान में 3,09,575 है। देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,45,385 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ्य मरीजों की संख्या 3,27,49,574 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो,सोमवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,256 नए मामले सामने आए थे जबकि 295 लोगों की मौत हो गई थी। कल एक्टिव मरीजों की संख्या 3,18,181 थी। 

24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,773 नए मामले सामने आए थे जबकि 309 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 38,945 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। 18 सितंबर को कोरोना के 35 हजार नए सक्रीय मामलें निकलें हैं।
बीते 24 घंटे में केरल में कोरोना वायरस के 15,692 नए मामले निकले हैं। संक्रमण से प्रदेश में 92 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 45,24,185, जबकि मरने वालों की संख्या 23,683 हो गई है।भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 96,46,778 डोज लगाई गईं जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 81,85,13,827 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *