नई दिल्ली : कोरोना ने फिर से दस्तक दी है। सभी राज्यों में सतर्कता बरतनी शुरू हो गई है आज गुरूवार को पीएम मोदी ने इसपर समीक्षा बैठक भी की है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि हमने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेश से भारत आने वाले लोगों की रैंडम आरटीपीसीआर जांच करना शुरू कर दिया है। हम महामारी से निपटने के लिए तैयार है और गाइडलाइन जारी करेंगे। इस बार हम उचित कदम उठा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया लोकसभा में कहा कि त्योहारी और नए साल के मौसम के मद्देनजर, राज्यों को सलाह दी जाती है कि वे एहतियाती खुराक के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को मास्क पहनना, सैनिटाइजर का उपयोग करना और सामाजिक दूरी बनाए रखना कहा गया है। पीएम नरेंद्र मोदी और कई अन्य सांसद मास्क पहनकर पहुंचे हैं। वहीं चीन से तनाव के मुद्दे पर चर्चा को लेकर लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।
कोरोना से राज्यों को सतर्क रहने की ज़रुरत,एयरपोर्ट पर RT-PCR शुरू

