देहरादून : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कल यानी रविवार से अपने हित-चिंतक अभियान की पूरे प्रदेश-भर में शुरुआत की है। विहिप का इस अभियान के द्वारा एक करोड़ हिन्दू सदस्य बनाने का लक्ष्य है। देहरादून में गांधीग्राम के संगम विहार में बजरंग दल के विकास वर्मा ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अभी हमारे 34 लाख हित-चिंतक है और हम 20 नवंबर तक उत्तराखंड के करीब डेढ़ लाख गांवों में जाएंगे और हिन्दू सदस्य बनाएंगे।
बजरंग दल के महानगर मंत्री विशाल चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कई घरों में जाकर इस हित-चिंतक अभियान के बारें में लोगों को बताया .और लोगों को विहिप एवं बजरंग दल से जुड़ने की अपील की।
विशाल चौधरी ने बताया कि 15 वर्ष की आयु से ऊपर का कोई भी व्यक्ति व्हिप-बजरंग दल का हित चिंतक बन सकता है। हित-चिंतक बनाने के बाद कार्यकर्त्ता को 20 रुपये का कूपन दिया जाता है। हमारा लक्ष्य ऐसे लोगों को भी इस अभियान से जोड़ना है जो घर वापसी करना चाहते है और जिनका जबरन धर्मपरिवर्तन कराया गया है।
विहिप का हित-चिंतक अभियान शुरू,एक करोड़ हिन्दुओं को जोड़ना है लक्ष्य

