मसूरी की वादियों का आनंद लेने पहुंचे अभिनेता जावेद जाफरी 

मसूरी :  उत्तराखंड के मसूरी में बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी वेब सीरीज़ की शूटिंग करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई और मसूरी की वादियों का भी आनंद लिया।

उन्होंने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड को लेकर कहा कि कुछ लोग हैं जो राजनीति की चाह रखते हैं, लेकिन उन्हें कोई नहीं जानता। वह इस तरह की हरकत कर अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं। शुक्रवार को शूटिंग के बाद अभिनेता जावेद जाफरी प्रशंसकों से मिले। शूटिंग मालरोड के साथ ही कुछ अन्य जगहों पर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *