‘1942 ए लव स्टोरी’ ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘स्वदेस’, ‘ख़ाकी’, ‘लगान’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों के कला निर्देशक नितिन देसाई का निधन हो गया है उनकी मौत संदिग्ध हुई है उनका शव कर्जत के एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। इसके बाद आशंका जताई गई है कि उनकी मौत आमहत्या है। नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली है।
नितिन देसाई ने चाण्क्य और तमस जैसे धारावाहिकों से अपने करियर को शुरू किया था। उन्हें पहली बार ‘1942 ए लव स्टोरी’ में उनके काम के लिए नोटिस किया गया। नितिन देसाई ने कला निर्देशन के लिए चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिए गए। नितिन देसाई की बॉडी स्टूडियो में मिलने के बाद वहां के स्टाफ ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। अब पुलिस उसके अनुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

