PM Modi Varanasi Visit: स्वर्वेद महामंदिर का किया उद्घाटन, दोहे से सम्बोधन की शुरुआत

वाराणसी : आज सोमवार 18 दिसंबर को पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे हैं जहां उनके दौरे के दूसरे दिन पर वो प्रदेश की जनता को 19, 150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। इसी के साथ पीएम मिशन-2024 का शंखनाद करते हुए बरकी में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। सोमवार को सीएम योगी ने कालभैरव मंदिर में दर्शन किए हैं।

इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन किया और उसके बाद जनता के लिए सम्बोधन की शुरुआत दोहे के साथ की। उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार का भी काशी प्रवास बेहद ख़ास और सुखद अनुभूति वाला है। विरासत और विकास की पटरी पर आज भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। काशी में स्वर्वेद मंदिर के लोकार्पण में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य है।
आज पीएम ने सुबह 180 फीट ऊंचे सात मंजिला स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया। और यह अनोखा मंदिर होगा। स्वर्वेद महामंदिर की संगमरमरी दीवारों पर स्वर्वेद के चार हजार दोहे लिखे हैं। 19 साल तक लगातार छह सौ कारीगर, दो सौ मजदूर और 15 इंजीनियर की मेहनत आज महामंदिर के पूर्ण स्वरूप में बना है।  प्रथम तल ही आम लोगों के लिए खुलेगा और इसे पूरी तरह शुरू होने में दो साल का समय और लगेगा। आज सुबह 11:30 बजे एक सार्वजनिक समारोह में इसका उद्घाटन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *