कोरोना का चौकानें वाला आंकड़ा,24 घंटे में 16 हजार मामले

नई दिल्ली : कोरोना की रफ्तार अब बहुत तेज़ हो गई है, देश में कोरोना मरीजों की संख्या में कभी कमी कभी बढ़ोतरी जारी है। बीते कई दिनों से  20 हजार के आसपास मामले निकले हैं, लेकिन बीते 24 घंटों में इनकी संख्या घटी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताए जा रहे आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में 16,464 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।  एक दिन पहले 19,673 मामले सामने निकले हैं। 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के मामले 1263 नए मामले आए हैं। इस दौरान संक्रमण दर 9.35 फीसदी दर्ज की गई है। 

अगर हम एक्टिव केस की बात करें तो मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। देश में अब 143989 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर देश में 24 मरीजों की कोरोना के कारण मौत भी हुई है। इसके बाद अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 526396 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत दर्ज की गई है। दैनिक सकारात्मकता दर 6.01 प्रतिशत तो साप्ताहिक दर 4.80 प्रतिशत रही। और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *