बलिया : बलिया जनपद में एक जून को सातवें चरण में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मतदान से चंद दिनों पहले पूर्व मंत्री एवं पूर्वांचल के दिग्गज भूमिहार नेता नारद राय के भगवती तेवर ने सपा के माथे पर बल डाला है। बीते सोमवार को अपने आवास पर बगावती बिगुल बजाने के बाद देर रात उन्होंने वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बैठक की। यही नहीं अमित शाह से मुलाकात करने वालों में सपा नेता एवं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह भी शामिल रहे। इन दोनों नेताओं के अपने समर्थकों के साथ जल्द ही भाजपा में शामिल होने की उम्मीद बनी हुई है। समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ने के बाद बलिया के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री नारद राय और पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का एक फोटो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।फोटो में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और अन्य नेता भी हैं। इस फोटो ने बलिया की राजनीतिक को गरम कर दिया है। उमड़ी समर्थकों की भीड़ के बीच नारद राय ने स्पष्ट कर दिया कि समाजवादी पार्टी से उनका अब कोई रिश्ता नहीं है।
अमित शाह से मिले सपा से पूर्व मंत्री नारद राय, BJP में आने की सुगबुगाहट

