कई दिनों से लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार पर चर्चाए जारी है, जिसके बाद इस कयास से पर्दा हट गया है, अब आजमगढ़ सीट पर भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ उम्मीदवार होंगे। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इसी सीट से लड़े थे पर अखिलेश यादव से हारे थे। वह फिर से मैदान में हैं। भाजपा ने रामपुर लोकसभा सीट पर घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बनाया है। घनश्याम लोधी सपा के विधान परिषद सदस्य हैं। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा से जुड़े थे।
सपा सुशील आनंद को लाएगी सामने –सपा आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद बलिहारी बाबू के पुत्र सुशील आनंद को प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि शुक्रवार को इसके लिए पार्टी ने किसी को फॉर्म बी जारी नहीं किया है। सुशील के नाम पर आलाकमान मुहर लगा चुका है।बलिहारी बामसेफ के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि जल्द ही सूची सार्वजनिक की जाएगी। कई नामों पर विचार चल रहा है।

