रामनगर: उत्तराखंड में 28 मार्च से शुरू होने वाली जी 20 देशों के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकारों की गोलमेज बैठक के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 28 से 30 मार्च तक समिट का आयोजन होना है। इसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस तीन दिवसीय जी-20 बैठक में 13 देशों के वैज्ञानिक भाग लेंगे, उनका स्वागत करने के लिए कुमाऊं क्षेत्र में नैनीताल जिले का रामनगर शहर पूरी तरह से सजधज के तैयार है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे विभिन्न देशों के वैज्ञानिक और भारतीय अधिकारी निकटवर्ती पंतनगर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मेहमानों का स्वागत उत्तराखंडी टोपी पहनाकर करेंगे।
उत्तराखंड के अधिकारियों ने बताया कि रामनगर शहर में जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के लिए सरकार ने रामनगर नगर निगम को 1.6 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि बैठक में भारत छह बिंदुओं पर प्राथमिकता से चर्चा करेगा, ताकि विदेशी प्रतिनिधि भारत की मंशा को अच्छी तरह से जान सकें।
G-20 सम्मेलन की तैयारियां पूरी,कल से रामनगर में है 3 दिवसीय कार्यक्रम

