देहरादून : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज में बलिदान हुए राइफलमैन गौतम कुमार के परिजन उनकी शादी की तैयारियों में मशगूल थे। बीती 30 सितंबर को ही गौतम की रिंग सेरेमनी हुई थी। 11 मार्च को उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन उनके बलिदान होने की खबर से शादी का माहौळ ग़मगीन हो गया।
रेशम फार्म शिवपुर कोटद्वार निवासी बलिदानी गौतम कुमार के भाई राहुल कुमार ने कहा कि गौतम वर्ष 2014 में सेना के 89 आर्म्ड कोर में भर्ती हुए थे। पिछले दो साल से जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में ड्यूटी पर थे।
एक दिसंबर को ही वह 15 दिन की छुट्टी पर घर आया था और 16 दिसंबर को फिर ड्यूटी ज्वाइन की थी। सितंबर में उसकी सगाई ऋषिकेश में हुई थी जिसके बाद परिवार में शादी का माहौल है। बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे सेना के अधिकारियों ने फोन पर उन्हें गौतम के बलिदान की खबर दी, जिससे पूरे परिवार ग़म में हैं।

