देहरादून : पुलिस ने प्रदेश में हर ड्रोन की अनमैंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर से नज़र रखनी शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने दिल्ली की स्काईएयर कंपनी से जुड़ाव किया है। अभी सॉफ्टवेयर से एक माह तक ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान सॉफ्टवेयर में आने वाली दिक्कतों को परखा जाएगा,और इसे फिर सॉफ्टवेयर को पूर्णतया पुलिस अपने सिस्टम में शामिल किया जाएगा। अभी तक कौन, कहां और क्यों ड्रोन उड़ा रहा है इस पर नजर रखने के लिए पुलिस के पास कोई तंत्र नहीं था। प्रदेश के कई हिस्सों में छोटे मालवाहक ड्रोन भी उड़ाए जा रहे हैं। पुलिस ने इस तंत्र को विकसित करने के लिए दिल्ली की एक कंपनी से करार किया है।
पुलिस संचार विभाग में ड्रोन टीम के दीपांकर ने बताया है कि स्काईएयर कंपनी ने पुलिस के लिए यूटीएम सॉफ्टवेयर बनाया है। वर्तमान में डीजीसीए ने ड्रोन के लिए यूनिक आईडेंटिफिकेशन नंबर जरूरी कर दिया है। अब जो भी ड्रोन लिया जाता है पहले उसका यूआईएन नंबर जारी होता है।

