दिल्ली पहुंचे सीएम धामी,पीएम मोदी से की मुलाकात

आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की है। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति समेत विभिन्न बाह्य साहयतित परियोजनाओं एवं पूंजीगत परियोजनाओं के लिए व्यापक सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री का शुक्रिया किया है। राज्य को G-20 की तीन महत्वपूर्ण बैठकों का दायित्व दिए जाने पर धन्यवाद किया और सीएम ने कहा कि रामनगर मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के वर्किंग ग्रुप की बैठक अच्छे से हुई।

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री  को चारधाम यात्रा, आदि कैलाश और लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम के लिए बुलाया है। लगभग एक घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। आर्थिक पैकेज की आवश्यकता कही है। उक्त पैकेज में प्रभावितों को अस्थाई राहत व आवास व्यवस्था हेतु 150 प्री फॅब्रिकेटेड घरों का निर्माण, साइट डेवलपमेंट कार्य, प्रभावित भत्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *