ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा,दो घायल -दो मौते

आज उत्तराखंड से लगातार हादसों की खबर आ रही है,जिसके चलते मनिकीरेती थाना क्षेत्र में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर ब्रह्मपुरी के पास एक कार अचानक से खाई में गिर गयीं हैं। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। वहीं कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार किया जा रहा है।मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि आज मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस को एक कार के ब्रह्मपुरी के पास खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर तुरंत एसडीआरएफ और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू करना भी शुरू कर दिया है।

चंपावत के बाद कोटद्वार और अब ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसे की खबर मिली है।  थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *