बीते दिन मंगलवार शाम को बिहार के बेगूसराय में 11 लोगों पर ताबड़तोड़ अचानक गोलिया दागी गयीं। जिसके अपराधी अब भी फरार हैं। इस गोली कांड के बाद लोगों के बीच काफी बड़ी दहशत बन गई है। कई लोग डर के मारे घर के बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इन सब के बीच भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंचने वाले हैं। बेगूसराय पहुंचने से पहले वे मीडिया से मुखातिब हुए और नीतीश सरकार पर जमकर हमला किया है। 11 लोगों को गोली मारने की घटना के विरोध में भाजपा ने बुधवार को बेगूसराय बंद का आह्वान के साथ चक्का जाम भी किया गया है।
गिरिराज के तीखे बोल नितीश के लिए –
भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने इस बड़ी घटना के बाद चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि बिहार के लिए ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था बहुत बिगड़ गई है। मुख्यमंत्री जी जिसे पहले जंगल राज कहते थे उसे अब जनता राज कहते हैं। नीतीश कुमार ने सत्ता की लालसा में बिहार को बर्बाद कर दिया है। नीतीश जी आपने जो कदम उठाया आपने कभी सोचा कि आपने क्यों उठाया? रोपे बबूल तो आम कहां से होए। नीतीश कुमार आप जनता के सामने आकर जवाब दीजिए। ये आपके राज में क्या हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 और 31 पर कई स्थानों पर दो बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

