प्रदेश में पॉड टैक्सी चलाने की तैयारी,DPR होगा तैयार 

उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन पंडितवाड़ी से रेलवे स्टेशन तक छह किमी लंबे ट्रैक पर पॉड टैक्सी चलाने के लिए तैयारी में है। प्रारंभिक सर्वे कराने के बाद जल्द प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जाएगी। नियो मेट्रो का संचालन संभव नहीं होने पर यहां पहले रोप-वे चलाने की तैयारी थी।इसकी डीपीआर भी तैयार कर लिया है, लेकिन मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के चलते चयनित रुट पर पौड टैक्सी को उत्तम करार दिया है।

देहरादून में मेट्रो की योजना पर कुछ न होने के बाद ही रोपवे के जरिये सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की योजना तैयार हुई ,अब इसे धरातल पर लाने के उदेश्य से डीएमआरसी की मदद ली गई है।रोपवे प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने का काम भी सौपा गया है। दो साल में रोपवे के जरिये परिवहन व्यवस्था स्टार्ट हुई और एएमयू भी साइन किए गए। पंडितवाड़ी से रेलवे स्टेशन के बीच पहले चरण में रोवे चलाया जाना था। आपको बतादें कि अभी पंडितवाड़ी से देहरादून रेलवे स्टेशन करीब 6 किलोमीटर है जिसमें कार या बाइक के लोग करीब 20 मिनट में  पहुँचते हैं। पॉड टैक्सी चलने पर यह दूरी पांच से सात मिनट में पूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *