देहरादून: समान नागरिक संहिता का प्रस्ताव तैयार किए जाने से पहले विशेषज्ञ समिति की तरफ से बैठक बुलाई गई जहां राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया, लेकिन इस बैठक में शामिल होने से कांग्रेस ने इंकार किया और कोई भी प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुआ। कांग्रेस ने कहा है कि उन्हें इस संबंध में जरूरी सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गई थीं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि विशेषज्ञ समिति की ओर से बैठक का आमंत्रण मिला। इस पर कांग्रेस ने समान नागरिक संहिता से संबंधित पृष्ठभूमि और जानकारियां समिति से मांगी थीं, ताकि इसके आधार पर कांग्रेस कमेटी भी अपने सुझाव समिति को दे सके। कांग्रेस ने कहा है कि यदि हमें ड्राफ्ट मिल जाता तो कांग्रेस कमेटी इस संबंध में अपने सुझाव दे सकती थी।
यूसीसी पर सुझाव देने से कांग्रेस का इंकार

