येलो अलर्ट जारी,14 स्टेट हाईवे समेत 229 सड़कें बंद

देहरादून : उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है, जिसके चलते आए दिन भूस्खलन और मलबे गिरने और नदियों नालों में उफान की खबरे आ रही हैं। इसी कड़ी में चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।इसको देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं अगले 24 घंटे के अंदर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की बड़ी संभावना है। बाकी जिलों में तेज बादल है हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी दून के आसमान में बादल छाए रहेंगे। 14 स्टेट हाईवे समेत कुल 229 सड़कें बंद हो गईं। 

 फंसी कार-

ऋषिकेश में बीते दिन सोमवार रात उफनती बीन नदी में एक कार बुरी तरह फंस गई है। कार में नोएडा के दो और ऋषिकेश का एक युवक था। एसडीएम की टीम मौके पहुंची और कार को बाहर निकाला। इस समय गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। गंगा चेतावनी स्तर से 80 मीटर नीचे बह रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *