सारा अली खान उत्तराखंड में हैं जहां वो बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आयीं हैं। आज गुरूवार को उन्होंने तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के दर्शन किए। करीब 3 घंटे सारा यहाँ बैठी और जमीन पर बैठकर उन्होंने भोजन किया। दोपहर के भोजन के उपरांत वापस चोपता लौट गईं। खराब मौसम के कारण सारा चंद्रशिला तक नहीं पहुंच पाईं। लेकिन रास्ते से ही उन्होंने बर्फ से सराबोर क्षेत्र की खूबसूरती का मजा लिया। पर्यटक गाइड दिनेश बजवाल ने बताया कि सारा अली खान बीते छह मई को तुंगनाथ पहुंची थीं। वह चोपता से पैदल ही साढ़े तीन किमी की दूरी तय कर मंदिर पहुंची थीं। उन्होंने तृतीय केदार के दर्शन किए और भगवान शिव की स्तुति की।
केदारनाथ पहुंची सारा खान,तुंगनाथ के भी किए दर्शन

