नई दिल्ली : आज बुधवार को पीएनबी बैंक से जुड़ी अहम् खबर सामने आई है जिसके चलते पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी सोच में डाल दिया है अब जून महीने की शुरुआत के पहले दिन 1 जून से ही बैंक ने कर्ज की ब्याज दरों में 15 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इसका असर पीएनबी से लिए गए सभी तरह के लोन पर आएगा। लोन लेने वालों पर ईएमआई का बोझ बढ़ेगा। नियामकीय फाइलिंग में दी गई सूचना के अनुसार, नई दरें एक जून 2022 से लागू हो गई हैं।
अन्य बैंकों ने भी किया इजाफा-
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में वृद्धि करने के बाद से कई बड़े-छोटे बैंक अपनी ब्याज दरों में इजाफा कर चुके हैं। अब इस क्रम में पीएनबी ने भी अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। आरबीआई ने अचानक बुलाई गई एमपीसी की बैठक में रेपो रेट में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।
इतनी बढ़ी दरे-
पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस वृद्धि के बाद एक वर्ष की अवधि के लिए एमसीएलआर दरें पहले निर्धारित 7.25 फीसदी से बढ़कर 7.40 फीसदी हो गई हैं।

