हरिद्वार : आज मुरादाबाद और सहारनपुर के बीच रेलवे पुलों को ठीक करने के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। जिसकी वजह से आज बुधवार एक जून से लेकर पांच जून तक 10 ट्रेनें रद्द हुई हैं। ये 10 ट्रेनें रद्द होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी होने वाली है। रेलवे की मानें तो, सहारनपुर और मुरादाबाद के बीच रेल ट्रैक पर बुंदकी और नगीना स्टेशन के आसपास कई पुलों की मरम्मत होनी है। जिसके चलते एक से पांच जून तक मेगा ब्लॉक रहेगा। जिससे प्रयागराज से योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली 14229 अप ट्रेन एक, दो, पांच और छह जून को भी बंद रहेंगी।
आपको बतादें कि वापसी में 14230 योगनगरी से प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन एक जून, देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली 12091 व 12092 एक्सप्रेस एक और पांच जून को रद्द रहेगी। प्रयागराज से सहारनपुर 14511 अप एक्सप्रेस ट्रेन दो और छह जून को रद्द रहेगी। सहारनपुर से प्रयागराज 14512 भी एक एवं पांच जून को नहीं चलेगी। इसके अलावा मुरादाबाद-सहारनपुर बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04301 एवं 04302 ट्रेन का संचालन एक व पांच जून को बंद रहेंगी।

