जनता पर फिर महंगाई की मार, रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली : गैस सिलेंडर की दरों में एक बार फिर वृद्धि हुई है , लेकिन बता दें कि यह वृद्धि सिर्फ 19 किग्रा वाले कमर्शियल सिलेंडर में हुई है। इस बढ़ी हुई कीमत के बाद दिल्ली में यह कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1693 रुपये से बढ़कर 1736.50 रुपये का हो गया है.वहीं नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये पर ही है। रसोई गैस कि कीमत वैसे भी बड़ा राजनैतिक मुद्दा बना हुआ है , विपक्षी पार्टियों ने इसके लिए कई बार सरकार पर निशाना साधा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ रही कच्चे तेल की कीमत का असर रसोई गैस सिलेंडर पर भी होने लगा है। बता दें कि एक सितंबर को ही गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़े थे।इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को भी गैस सिलेंडर की दरों में इज़ाफ़ा किया था उस वक्त भी इसमें 25 रुपये का बढ़ोत्तरी की गई थी बता दें कि अब सब्सिडी खत्म कर दी गयी है ऐसे में सरकार की तरफ से मिलने वाली बड़ी राहत भी लोगों को नहीं मिल रही है।