वाराणसी : आज यूपी के चुनाव में प्रचार का आखिरी दिन हैं। आज शुक्रवार को अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए काशी की सड़कों पर बिगुल फूकेंगें। सातवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दो दिन चार और पांच मार्च को प्रचार थमने तक पीएम वाराणसी में रहेंगे। काशी में भाजपा के प्रचार अभियान को धार देने के लिए पीएम का रथ 26 घंटे तक घुमाया जाएगा। आपको बतादें कि आज शुक्रवार चार मार्च को प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गोदौलिया से मैदागिन तक रोड शो करेंगें । काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेकने के बाद वे सोनारपुरा होते हुए लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
3.1 किलोमीटर लम्बा रोड शो –
करीब 3.1 किलोमीटर लंबे रोड शो की शुरुआत शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से होगी और दक्षिणी विधानसभा से होते हुए कैंट में जाकर समाप्त होगी।रोड शो का रूट मलदहिया चौराहे से शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, नीचीबाग, चौक होते हुए बाबा विश्वनाथ धाम तक जाएगा। जहां से प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने के बाद सोनारपुरा, अस्सी मार्ग से होते हुए बीएचयू गेट पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे। पीएम मोदी रात्रि विश्राम वाराणसी में करेंगे।

