नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी है। इसमें सात उम्मीदवारों के नाम घोषित हुए हैं। इसमें महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के अलावा पंजाब की तीन, उत्तर प्रदेश की दो और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उम्मीदवार उतारा है। यह है कि यूपी की जिन दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हुई है। उनमें देवरिया और फिरोजाबाद शामिल हैं। प्रदेश में बृजभूषण शरण सिंह की सीट कैसरगंज पर पार्टी ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट से छत्रपति उदयनराजे भोंसले, पंजाब में खडूर साहिब से मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड, होशियारपुर से अनिता सोम प्रकाश और बठिंडा से परमपाल कौर सिद्ध को टिकट दिया गया है। उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है। पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से भाजपा ने अभिजीत दास को टिकट दिया है।
भाजपा की सूची में सात उम्मीदवारों के नामों का एलान

