यूपी के बस्ती जिले में कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी करके वापसी कर रहे, सीआरपीएफ के तीन जवानों की देर रात 12 बजे फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के खजौला के पास हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, मुंडेरवा और पुरानी बस्ती समेत अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक़,छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की कंपनी के जवान मतदान ड्यूटी के तहत बस्ती आए थे। कप्तानगंज विधानसभा में इनकी ड्यूटी लगी थी। ये लोग मतदान खत्म होने के बाद बोलेरो से देर रात गोरखपुर के लिए निकले थे। बस्ती-गोरखपुर फोरलेन पर मुंडेरवा थाना अंतर्गत खजौला चौकी के पास वाहन में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में सवार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें 3 जवानों की मौत हो गई, वहीं ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है।
UP बस्ती : चुनावी ड्यूटी कर लौट रहे सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत

