पीएम मोदी ने काशी में किया संवाद,खजूरी में जनसभा का संबोधन

पीएम मोदी ने जहां बीते दिन एक भव्य रोड शो किया। जिसके बाद आज भी चुनावी समर के आखिरी दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मौजूद है और बीते दिन शुक्रवार को मेगा रोड शो और रात्रि भ्रमण के बाद शनिवार सुबह पीएम मोदी ने रमन निवास में काशी के प्रबुद्धजनों से सम्बोधन किया। उसके बाद पीएम विश्राम स्थल बरेका स्थित गेस्ट हाउस में रहे। यहां से प्रधानमंत्री सेवापुर विधानभा क्षेत्र के खजूरी गांव जाएंगे जहां वो भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वो पहले भी तीन सभाएं कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी का इस चुनाव में यह दूसरा वाराणशी दौरा है। इतना ही नहीं पीएम आज खजूरी में जनसभा के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। आज चुनाव प्रचार के अंतिम चरण के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। जबकि सात मार्च को मतदान पूर्वांचल के नौ जिलों में होगा।पीएम के अलावा यूपी सीएम  योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई दिग्गजों ने यहां डेरा डाल दिया है। प्रचार थमने से पहले तक भाजपा के दिग्गज एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *