नई दिल्ली : INS विक्रांत के आधिकारिक तौर पर नौसेना में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया और INS विक्रांत की कमीशनिंग सेरेमनी का है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे और उन्होंने देश को पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत लॉन्च हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर पर वीडियो साझा किया है और ख़ुशी जाहिर करते हुए लिखा है कि “भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन! जब मैं कल आईएनएस विक्रांत पर सवार था तो उस गर्व की भावना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।” पीएम मोदी द्वारा ट्विट्टर पर डाले गए इस वीडियो में कमीशनिंग सेरेमनी के रूप हैं। यह वीडियो भारतीय नौसेना के अदम्य साहस, अद्भुत विरासत और अतुलनीय पराक्रम से भरा है। प्रोजेक्ट का 76 फीसदी हिस्सा देश में मौजूद संसाधनों से बना है। युद्धपोत स्तर की स्टील को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) से तैयार करवाया गया। भारतीय नौसेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) की भी मदद ली गई।
पीएम मोदी ने INS विक्रांत की ख़ुशी की ज़ाहिर,वीडियो साझा किया

