रवींद्र जडेजा एशिया कप से बाहर,बड़ा झटका

भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा एशिया कप से एग्ज़िट हो गए हैं। उनके स्थान पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अक्षर पटेल को टीम में शामिल हुए। बीसीसीआई ने कहा कि जडेजा के दाएं घुटने में चोट लगी है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है।

अक्षर पटेल पहले ही रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ थे और जल्द ही दुबई में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। भारतीय टीम पाकिस्तान और हांगकांग को हराने के बाद एशिया कप के सुपर-4 में पहुंच चुकी है। उसका मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान से होना है। पाकिस्तान अगर हांगकांग को हरा देता है तो वह भारत से सुपर-4 में खेलेगा।

पाकिस्तान के खिलाफ दो ओवर में 11 रन दिए थे और बल्ले के साथ 29 गेंद में 35 रन की अहम पारी खेली थी। उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर भारतीय टीम को मुश्किल से निकाला था और जीत की दहलीज पर ले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *