जब भी आप हो कंफ्यूज हो अचानक से घर में ऐसा क्या नाश्ता बनाए जो टेस्टी भी हो और शाम के नाश्ते में चारचांद लगादे । देश के अलग अलग राज्यों में हेल्दी और लजीज नाश्ते में कई रेसिपीज हैं जिनमें मध्य प्रदेश के भोपाल में पोहा बहुत मशहूर नाश्ता है। महाराष्ट्र में भी नाश्ते में पोहा बहुत पसंद किया जाता है। कई घरों में अक्सर सुबह के नाश्ते में पोहा बनता है। जबकि अधिकतर लोग इसे चूरा से बनाकर इसका लुत्फ़ लेते हैं तो ब्रेड का पोहा भी बनाया जाता है। ब्रेड पोहा बनाना आसान होता है, साथ ही इसका स्वाद काफी लजीज लगता है। घर पर मेहमान आ रहे हों या नाश्ते में बच्चों व बड़ों के लिए कुछ हटके रेसिपी बनानी हो तो पोहा बनाते समय चूरा या चिड़वे की जगह ब्रेड का उपयोग करें।
सामग्री – ब्रेड के स्लाइस, मूंगफली, उबली हुई मटर, कद्दूकस नारियल, नींबू का रस, नमक, तेल, हींग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया, कढ़ी पत्ता, साबुत लाल मिर्च।
—
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके उसमें हींग डालें, अब राई, कढ़ी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालकर थोड़ा भूनें। उबली हुई मटर डालकर कुछ देर पकाएं। फिर भुनी हुई मूंगफली डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। अब इस पूरा ब्रेड के मिश्रण में हल्दी, नमक मिलाएं। हल्का पानी छिड़कते हुए नींबू का रस और हरा धनिया मिलाएं। ब्रेड पोहा तैयार है, ऊपर से कद्दूकस किए नारियल लगाए।

