गोवा : हाल ही में भाजपा नेता व्सो अभिनेत्री सोनाली फोगाट का निधन हुआ जिसके बाद लगातार इस मौत को ह्त्या करार दिया जा रहा है और इसपर करवाई और जांच जारी है इसी कड़ी में गोवा सरकार ने आज शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सुबह कर्लीज क्लब पर बुलडोज़र चलवा दिया। इस रेस्तरां को सीआरजेड नियमों के उल्लंघन के लिए ढहाया गया। यह वही क्लब है जहां सोनाली फोगाट का पार्टी करते हुए वीडियो सामने आया था। इसी क्लब में फोगाट को ड्रग्स दी गई थी, और उनकी मौत हुई थी।
आपको बतादें कि इसी रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स को गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन बाद में जमानत दी गई। इस मामले में कुल चार गिरफ्तारियां हुईं थीं। अधिकािरियों का कहना है कि रेस्तरां को ढहाने का पहला आदेश जीसीजेडएमए द्वारा 2016 में जारी किया गया था, जिसे ‘कर्लीज’ के प्रबंधन ने एनजीटी के समक्ष चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई छह सितंबर को न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एनजीटी पीठ ने की थी।

