तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने आज बुधवार को आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी की भी उपस्थिति रही। उनके अलावा कई फिल्मी सितारे भी समारोह में शामिल हुए। आंध्र विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाले जनसेना पार्टी के चीफ और साउथ एक्टर पवन कल्याण भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने उनसे गर्मजोशी से मुलाकात की। वहीं फिल्मी सितारे भी आए। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी शामिल हुए। उनके अलावा अभिनेता व पवन कल्याण के भाई चिरंजीवी भी नजर आए। समारोह के दौरान सीएम नायडू और पवन कल्याण ने पीएम मोदी को भगवान की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। आज शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने पवन कल्याण से मुलाकात के दौरान उनकी पीठ थपथपाई। पांच साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी करते हुए चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गए हैं।
चंद्रबाबू नायडू की शपथ ग्रहण में पहुंचे पीएम मोदी, पवन कल्याण की थपथपाई पीठ

