कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पूरे देश में तेज़ी से चलाया जा रहा है। कई राज्यों ने तो इसके आंकड़ें में रिकॉर्ड भी तोडा है। इसी कड़ी में हिमाचल पहला ऐसा राज्य है जहाँ पहली डोज का 100 प्रतिशत आंकड़ा पूरा हुआ है जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को खुश होते हुए शुभकामनाए दीं हैं। कोविड वैक्सीन की पहली डोज में पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि दूसरी डोज में भी इसी जुनून को बनाए रखिए और हिमाचल को नंबर वन रहिए। इसे नम्बर वन बनाना होगा।
लाहौल-स्पीति के वैक्सीनेशन लाभार्थी नवांग उपासक से पीएम नरेंद्र ने यह भी जानना चाहा कि अटल टनल के बन जाने के बाद लाहौल-स्पीति के जनजीवन में किस तरह बदला है। इसपर नवांग ने बताया कि होम स्टे बन रहे हैं। क्षेत्र में पर्यटन को नया मोड़ मिला है। यह बहुत ही ख़ुशी की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह हिमांचल में कोविड टीकाकरण का लाभ उठा चुके और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से वर्चुअल माध्यम से गुफ्तगू की। सिविल अस्पताल डोडरा क्वार के डॉक्टर राहुल ने पीएम को बताया कि कोरोना वायरस से बचाव और टीकाकरण के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीटरहॉफ में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसपर बात चीत की। जयराम ठाकुर ने उन्हें बताया कि 30 नवंबर तक दूसरी डोज का लक्ष्य तय किया गया है। पहली डोज का लक्ष्य 53.77 लाख था। 55 लाख लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया है। 72 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लग चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमीरपुर की 84 वर्षीय महिला लाभार्थी से बात की। वार्ड नंबर दो की रहने वाली निर्मला देवी ने कहा, बाजू में दर्द भी ठीक हो गया, डबल फायदा हुआ। महिला ने सभी लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की।

