नौगॉव : चुनावी माहौल है और राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी सूची में अब मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अपना नाम जोड़ लिया है दरअसल,शिवराज सिंह चौहान ने नौगांव में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कैसा और कि वो दोनों राहु-केतु हैं। शिवराज ने आगे कहा कि यदि उत्तराखंड में ये दोनों आ गए तो उत्तराखंड पर ग्रहण लगा देंगे। साथ ही बोले कि मध्यप्रदेश वालों के मामा हैं तो उत्तराखंड के लोगों के भी मामा हैं। इसलिए वोट मांगने आए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए बोले कि अटल ने उत्तराखंड राज्य बनाया और नरेंद्र मोदी इसे आगे तक खूबसूरती से संवारने का कार्य कर रहे हैं।
नौगांव में पुरोला सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल के पक्ष में मध्यप्रदेश के सीएम ने शिवराज सिंह चौहान ने ये जनसभा की। आज उत्तराखंड के चारों धामों का विकास 16 हजार करोड़ की लागत से हो रहा है। उत्तराखंड की पवित्र भूमि वीरों की भूमि है।
बीजेपी प्रत्याशी भूपालराम टम्टा के समर्थन में जनसभा-प्रत्याशी टम्टा के संस्थान के लिए यहाँ इस जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे शिवराज सिंह चौहान। उनके साथ पूर्व लोकसभा सांसद बलराज पासी, थराली विधायक मुन्नी शाह, विस चुनाव संयोजक डॉ. हरपाल नेगी भी जनसभा में मौजूद रहे। उन्होंने चौपता चौंरी मां गिरिजा भवानी राजराजेश्वरी सिद्धपीठ मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया। शिवराज सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत गढ़वाली भाषा में की।

