मायावती का बड़ा ऐलान,इस बार सरकार बनीं तो मूर्तियां नहीं प्रदेश को बदलेंगें

लखनऊ : राज्यों में चुनावी माहौल चरम पर है। सभी पार्टियां अपनी राजनैतिक रोटियां भुनाने में लगीं हैं। इसी कड़ी में बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में बोला कि इस बार हमारी सरकार बनतीं है तो, हम महापुरुषों के पार्क, प्रतिमा या संग्रहालय बनाने में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की सूरत बदलने में अपना पूरा ज़ोर लगा देंगें। 
माया ने आज ये भी बोला है कि सर्व समाज के साथ ब्राह्मणों की जुगलबंदी से उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनने के लिए तैयार है। उन्होंने डंके की चोट पर अपनी सरकार के दौरान महापुरुषों की प्रतिमाएं लगवाई और संग्रहालय बनवाए। अब उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं है। लेकिन अबकी हमारी सरकार बनेगी तो हम पूरी मेहनत करदेंगे उत्तर प्रदेश की रूपरेखा बदलने में। 
मायावती ने कहा कि ब्राह्मण उनके साथ आए तो निश्चित रूप से 2007 की तरह ही 2022 में भी बसपा की सरकार बनेगी और उनका यह वादा है कि ब्राह्मणों के सम्मान, स्वाभिमान व रोजी-रोटी का वह पूरा ख्याल रखेंगी। पहले सपा और बाद में भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न होता रहा है। कुछ घटनाएं तो उनके साथ ऐसी हुईं जो राष्ट्रीय स्तर तक चर्चित रहीं।

आज आयोजित ब्राह्मण सम्मलेन में मायावती ने मुसलमानों को भी कहा कि मेरठ के मलियाना कांड व मुजफ्फरनगर कांड को उन्हें नहीं भूलना है। कांग्रेस और सपा दोनों की ही सरकारों में मुस्लिमों का यह हाल हुआ था। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत कहते हैं कि हिंदू और मुस्लिमों के पूर्वज एक हैं। भाजपा और आरएसएस मुस्लिमों से दोगला व्यवहार करती है। इतना ही नहीं बल्कि आगामी 9 अक्तूबर को लखनऊ में कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर मंडल स्तर पर कोई आयोजन नहीं होगा। इस बार प्रदेश भर से कार्यकर्ता सीधे लखनऊ आएंगे और कांशीराम पार्क में श्रद्धांजलि देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *