ग्रह मंत्री अमित शाह-प्रियंका गाँधी-सीएम योगी आज प्रयागराज में,प्रचार के अंतिम दिन ताकत झोकनें को तैयार

गौरतलब है कि सभी राजनीतिक पार्टियां विस चुनावों के प्रचार में अभी भी पूरी ताकत झोंक रही हैं। जिसके चलते आज भी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रयागराज के साथ साथ कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में होने वाले मतदान के लिए विभिन्न राजनीतिक दल यहाँ पहुँच रहे हैं जिनमें आज प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की जिले के सोरांव विधानसभा में सभा कर रहे हैंइसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतीक अहमद के इलाके में रोड शो करेंगे। साथ ही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी रैली, सभा और रोड शो आयोजित है। जिससे पूरे दिन जिले में गहमागहमी का माहौल रहेगा।

इसके अलावा आज प्रयागराज में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी रोड शो के जरिए शहर उत्तरी में जनता के बीच जाएंगी। प्रियंका के रोड शो को लेकर कांग्रेसी उत्साहित हैं। आज प्रियंका सुबह 10 बजे करीब स्वराज भवन पहुँच गयीं हैं। वहीँ से सड़क मार्ग से वह दिन के 10 बजे स्वराज भवन आएंगी। वहां से इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लक्ष्मी टाकीज चौराहा से नेतराम चौराहा, पीडब्ल्यूडी चौराहे तक लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। प्रियंका के रोड शो से पहले पार्टी प्रत्याशी अनुग्रह ने इलाके में गली-गली संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मेहंदौरी और उससे लगे इलाकों में स्टेट लैंड के फ्री डोल्ड किए जाने के मुद्दे पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *