शिमला में पीएम मोदी को मिला नायाब तोहफा,पाकर पीएम हुए बेहद खुश 

शिमला : अपनी सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाने के लिए आज पीएम मोदी मंगलवार को शिमला पहुंचे हैं। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. जब वहां से वो लौट रहे थे तब एक महिला चित्रकार ने उनकी मां का स्केच उन्हें भेंट किया। पीएम अपनी गाड़ी से जब लौट रहे थे तब भीड़ में खड़ी एक लड़की पर पड़ी जिसने अपने हाथों में उनकी मां का स्केच पकड़ा था। पीएम ने तुरंत अपनी गाड़ी को रुकवाया और भीड़ के बीच लड़की के पास पहुंचे। महिला चित्रकार ने स्केच पीएम को भेंट किया। पीएम ने अपनी मां का स्केच स्वीकार करते हुए चित्रकार से उसका नाम पूछा तो उसने अनु बताया और धन्यवाद किया। 

साथ ही पूछा- स्केच खुद बनाती हो, कितने दिन में बनाया और आप कहां रहती हैं। जवाब में लड़की ने कहा- मैं शिमला में रहती हूं और एक दिन में स्केच बनाया है। लड़की ने आगे कहा- मैने आपका(पीएम) भी स्केच बनाया है। लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं ला पाई। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लड़की के सिर पर हाथ रख उसे आशीर्वाद भी दिया। जानकारी के अनुसार शिमला के टूटीकंडी में रह रही हरियाणा के रेवाड़ी की चित्रकार अनु यादव ने पीएम मोदी की मां का स्केच बनाया था। अनु ने बताया कि उन्हें पीएम को उनकी मां का स्केच भेंटकर बहुत खुशी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *