सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल,मामला पूरा फर्जी 

नई दिल्ली : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की तरफ से गिरफ्तार किया गया जिसके बाद आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके बचाव में सामने आए है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने सत्येंद्र जैन के केस का खुद अध्ययन किया है और यह मामला हर तरह से फर्जी है। आपको बतादें कि सीएम केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के लिए कहा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार बर्दाश्त किया है। हमारी सरकार एक कट्टर ईमानदार सरकार है। सत्येंद्र जैन को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है। हमें कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। कट्टर ईमानदार सरकार है। हम 1 पैसे का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करते पंजाब में हमने अपने ही मंत्री को गिरफ्तार कराया सब कुछ फर्जी है। 

आप ने बताई वजह- सत्येंद्र जैन के आक्रामक प्रचार अभियान से भाजपा डर गई है। इसी वजह से उनको जेल भेज दिया गया है। पार्टी ने चुनौती दी है कि केंद्र की भाजपा सरकार आप के कितने भी नेताओं को जेल भेज दे, वह आम लोगों के हक में आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *