मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा अखिलेश को,राहुल गांधी का भी आया ज़िक्र 

आज मंगलवार को विधानसभा में बजट पर सीएम योगी बोले कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भारी तंज कसा है। और कहा कि राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं है क्योंकि वो देश के बाहर जाकर देश की बुराई करते हैं और आप प्रदेश के बाहर जाकर प्रदेश की बुराई करते हैं। अखिलेश यादव ने सोमवार को एक किस्सा सुनाया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि प्राइमरी स्कूल के एक बच्चे से जब उन्होंने पूछा कि बताओ, मैं कौन हूं… तो बच्चे ने जवाब दिया था… राहुल गांधी। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। जो बोला है वो सोच समझकर ही बोला होगा।
आपको बतादें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के गोबर वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज तो गोबर से अगरबत्ती जलती है अगर आप पूजा करते होंगे तो अगरबत्ती जरूर जलाते होंगे। अगर नेता प्रतिपक्ष ने गौसेवा की होती तो ऐसी भाषा न बोलते, लेकिन उनके भाषण में भैंस के दूध का ज्यादा असर दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में देश का नेतृत्व करने की क्षमता है। आजादी के समय देश और उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय एक जैसी थी फिर देश की आय बढ़ती चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *